Author: News Box 24

डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा होते होते टल गया, बता दें कि गुरुवार रात 8.56 बजे गोंदिया से दुर्ग की ओर जाने वाली लोकल तारसा ट्रेन (गाड़ी संख्या 68742) अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से डोंगरगढ़ स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर 2 पर आना था, लेकिन गलत दिशा-निर्देश के कारण ट्रेन गलत ट्रैक क्रमांक 5 (मिडिल लाइन) पर पहुंच गई. ट्रेक के बीच में खड़े होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि उस समय ट्रैक पर कोई अन्य ट्रेन नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. जिसका वीडियो वायरल…

Read More

रायपुर : नाबालिग को भगाकर शादी करने के विवाद में आरोपी किशोर गाइन के पिता कन्हाई गाइन ने युवती को गोली मारी। यह हमला एयरगन से किया। नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पिता पुत्र दोनों शामिल हैं। तीसरा, किशोर का दोस्त विक्की उर्फ समर है । एक अन्य आरोपी राजा फरार है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल एयरगन जब्त कर लिया है। पुलिस ने कन्हाई गाइन को रिमांड पर लिया है। इन पर पुलिस ने रेप पास्को सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है।

Read More

गुरुग्राम: गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव हत्याकांड को लेकर अभी पुलिस की जांच चल रही है. इन सब के बीच इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजन से बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. राधिका यादव के ताऊ यानी दीपक यादव के बड़े भाई विजय यादव ने इस हत्याकांड को लेकर मीडिया से बात की. उन्होंने इस दौरान कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आपको बता दें कि अदालत ने आरोपी दीपक यादव को इस मामले में फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. विजय यादव ने बताया कि जब उन्होंने गोलियां…

Read More

सावन माह का आरंभ हो चुका है, यह पूरी महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इसी माह में देवी गौरी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और देवी गौरी को पत्नी रूप में स्वीकारा। साथ ही कहा जाता है कि हर साल देवों के देव महादेव इसी माह अपने ससुराल भी जाते हैं। ऐसे में यह पूरा माह बेहद पवित्र माना जाता है। इस माह का पहला सोमवार और भी खास होता है क्योंकि सोमवार पहले से ही भगवान शिव को समर्पित किया गया है। इसलिए भक्त इस दिन व्रत और पूजा अनुष्ठान करते…

Read More

कवर्धा : गृहमंत्री विजय शर्मा ने तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने X पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए लिखा, कवर्धा के दर्री तालाब में आज प्रातः साप्ताहिक तालाब स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। साथ में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, यह एक जनआंदोलन है। जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आम नागरिक एकसाथ मिलकर काम करना चाहिए तभी हम अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बना सकते हैं।

Read More

कोरबा : कटघोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका जो पानी की आपूर्ति कर रहा है वह पानी बारिश के कारण प्रदूषित हो गया है। इससे क्षेत्र के निवासी, विशेषकर छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 6 के निवासी गजेंद्र ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गंदा पानी आ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोग पानी को उबालकर पी रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों, सीएमओ और अध्यक्ष को अवगत कराया है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार…

Read More

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक वीडिया सामने आया है, जिसमें 70 से अधिक हाथियों का दल सड़क पार करते नजर आ रहा है. घटना धर्मजयगढ़ वन मंडल की है. क्षेत्र में बड़ी में विचरण कर रहे हाथियों को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है. हालांकि निगरानी में टीम को परेशानी हो रही है. दरअसल, धर्मजयगढ़ वन मंडल में सीथरा से हाटी मार्ग को बड़ी संख्या में हाथियों का दल पार करते दिखा। 70 से अधिक हाथियों के झुंड में शावकों से लेकर विशालकाय हाथी नजर आए. हाथियों की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई है.…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा. सत्र से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. सत्ता और विपक्ष दोनों ही खेमों ने सत्र को लेकर रणनीति बनाने की कवायद शुरू कर दी है. इसी क्रम में आज कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है, जिनमें विधानसभा सत्र की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा की जाएगी. राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में शाम 4 बजे आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे. इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे. बैठक…

Read More

रायपुर: राजधानी रायपुर के पंडरी ताजनगर में लव मैरिज करने वाली युवती काजल ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया. लहूलुहान पति ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई. आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट के बाद जुर्म दर्ज किया गया है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि मोहम्मद तैय्यब पेशे से टाइल्स मिस्त्री है. उसने काजल यादव से तीन पहले लव मैरिज की थी. दोनों ताजनगर में किराए के मकान में रहते हैं और उनका डेढ़ साल का एक बच्चा है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात 10.30 बजे काजल…

Read More

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के पास डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई। हालांकि हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया गया है। आग इतनी भयावह है कि आसमान में सिर्फ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। वहीं इस हादसे में कई डीजल भरे कई टैंकों में आग लग गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल आग लगने के बाद दमकलकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। चार कोचों में लगी आग दरअसल, तिरुवल्लुर के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बों में आज…

Read More