Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Box 24
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) की मांग पर दरों में औसतन 1.89 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। नई दरों के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अब पहले की तुलना में 10 पैसे से 20 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान करना होगा। वहीं, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं यानी दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों आदि के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इस निर्णय से राज्य के लाखों उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का आर्थिक भार…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लेकर आगे बढ़ रही है। साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व शासनकाल के दौरान हुए 3200 करोड़ रूपए के बहुचर्चित शराब घोटाले में साय सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 में से 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की इस कार्रवाई को किसी भी राज्य द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इन अधिकारियों पर वर्ष 2019 से 2023 के बीच…
रायपुर : माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का सरकार की तरफ से पूरा ख़याल रखा जा रहा है। सरकार ऐसे आत्मसमर्पित पुरुष और महिला नक्सलियों को पुनर्वास योजना का लाभ देते हुए उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। इस बीच नक्सलियों के लिए सरकार ने एक और सौगात पेश की है। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार उन नक्सलियों को संतान सुख देने के प्रयास में है जिन नक्सलियों का माओवादी नेताओं ने नसबंदी करा दिया था। बताया जाता है कि नक्सल संगठन में रहते हुए माओवादियों को संतानोत्पत्ति की इजाजत नहीं होती लिहाजा…
साय कैबिनेट की बैठक शुरू, नए विधेयक समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा संभव, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है. विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है. इस बैठक में कई मुद्दों पर मुहर लग सकती है. साथ ही मानसून सत्र में पेश होने वाले नए विधेयकों को लेकर चर्चा की जा सकती है. यह बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में हो रही है.
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और नासा के एक्सिओम-4 मिशन में चालक दल के 3 अन्य यात्री जल्द ही धरती पर वापस आने वाले हैं और इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। नासा की ओर से उस तारीख का खुलासा कर दिया गया है जब ये सभी अंतरिक्ष यात्री वापस पृथ्वी पर लौटेंगे। नासा ने जानकारी दी है कि शुभांशु शुक्ला समेत सभी अंतरिक्ष यात्री आगामी 14 जुलाई को को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से वापस पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं। नासा ने क्या बताया? नासा के ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव…
हिंदू धर्म में सावन माह को बेहद पवित्र माना गया है, माना जाता है कि यह महीना महादेव को बेहद प्रिय है, इस कारण जो भी भगवान शिव की इस दौरान पूजा-अर्चना करते हैं, वह रोग और तनाव से दूर रहते हैं। पौराणिक कथा की मानें तो सावन में ही देवी पार्वती ने महादेव को अपनी कड़ी तपस्या से प्रसन्न कर पति रूप में प्राप्त किया था। शास्त्रों में भी इस माह की महिमा का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव को महज जल चढ़ाया जाए तो वह प्रसन्न होकर भक्त की झोली भर देते…
नई दिल्ली: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली एक घटना में 25 साल की स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की उन्हीं के पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है पिता ने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह एकेडमी बंद नहीं कर रही थी. लेकिन पुलिस की ये दलील किसी के गले नहीं उतर रही है. इसकी एक ठोस वजह भी है. पुलिस की दलील पर क्यों उठ रहे सवाल पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच…
मुंगेली : जिले के बरेला में गुरुवार को लोगों का सब्र जवाब दे गया। जब राष्ट्रीय राजमार्ग 130 की जर्जर हालत और उस पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों की वजह से नाराज़ जनता ने खुद मोर्चा संभाल लिया और सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। जिससे लगभग एक घंटे तक हाईवे ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी सूचना मिलते है पुलिस और प्रशासन को मौके पर आकर आक्रोशित लोगों को समझाइश देना पड़ा। बरेला से होकर गुजरने वाली NH-130 की सड़क गड्ढों से छलनी हो चुकी है। दिन-रात गुजरते भारी वाहनों की वजह से…
रायपुर : कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने वर्ष 2025 के खरीफ फसलों के लिए बीमा अवधि 15 से 31 जुलाई निर्धारित की गई है. वहीं किसान अब मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम दर पर करा फसलों का बीमा सकेंगे. शासन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसान मुख्य फसल धान सिंचित, धान असिंचित एवं अन्य फसल मक्का, मूंगफली, मूंग, उड़द, सोयाबीन, अरहर, कोदो, कुटकी, रागी का बीमा करा सकते हैं. किसानों के फसल को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के…
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही बोर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई. वाहन गहरे खाई में जा गिरी. भयावह हादसे के बाद चार मृतकों के शव बरामद किया गया हैं. 8 लोगों वाहन के नीचे दबे हुए हैं. मौके पर रेस्क्यू जारी है. जानकारी के मुताबिक, बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी. इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गई. सूचना पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है. घटनास्थल…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
