Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Box 24
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन होगा. इस शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और सांसद हिस्सा लेंगे. शिविर का उद्घाटन 7 जुलाई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था, जबकि समापन सत्र में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को समापन सत्र में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम और लौटने में संभावित देरी के कारण उनका दौरा अंतिम समय पर रद्द हो गया. आज शिविर के अंतिम दिन तीन सत्र…
मैनपाट: CM साय ने मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। X में जानकारी साझा करते हुए लिखा, आज मैनपाट की पुण्यभूमि में शांति और सद्भाव के प्रतीक भगवान बुद्ध की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें नमन किया। तिब्बती संस्कृति की आत्मीयता से ओतप्रोत स्वागत और स्नेह से अभिभूत हूं। इस पावन अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पीपल का पौधा भी लगाया। शिविर का आज तीसरा दिन मैनपाट सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर में आज भी योग किया गया, CM साय ने X पोस्ट में बताया, “समत्वं योग उच्यते” योग भारत की सनातन परंपरा…
रायपुर: राजधानी रायपुर में देर रात चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। निगरानी बदमाश राजा बैजड ने चाकूबाजी की है। मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश राजा बैजड ने पुरानी रंजिश को लेकर मोना तेली पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, मोना तेली बाबू GST का जन्मदिन मानकर घर जा रहा था। इसी दौरान राजा बैजड ने उसकी कार रुकवाई और उसपर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजा बैजड फरार हो गया है। बता दें कि, राजा बैजड निगरानी बदमाश है और काफी…
केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई थी। यमन के राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी ने निमिषा को दी गई मौत की सजा पर अपनी मुहर लगा दी थी। अब खबर है कि निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। दरअसल निमिषा पर एक यमनी नागरिक की हत्या का आरोप है। क्या है पूरा मामला? नर्स निमिषा प्रिया ने यमन में अपना क्लीनिक खोला था। जानकारी के मुताबिक, उसकी दोस्ती यमन में एक शख्स से हुई, जिसका नाम था आब्दो महदी। महदी ने उसकी क्लीनिक को खोलने में मदद करने का वादा…
Sawan 2025 tithi : सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस दौरान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है और सोमवार का उपवास भी रखा जाता है. इससे देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं. साथ ही आपके अंदर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भी होता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल सावन का पहला सोमवार व्रत (sawan somvar vrat 2025 tithi) कब रखा जाएगा, शुभ मुहूर्त क्या होगा और पूजा कैसे की जाएगी. सावन सोमवार 2025 शुभ मुहूर्त – Sawan Somvar 2025 Shubh Muhurat पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की…
नई दिल्ली: संसद की पब्लिक एकाउंट्स कमिटी की बैठक में मंगलवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे का सवाल उठा. जिस परिस्थिति में ये हादसा हुआ उसको लेकर कई बड़े सवाल उठे. पब्लिक एकाउंट्स कमिटी के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद के की वेणुगोपाल ने बैठक के बाद कहा, “बैठक में एयर ट्रेवल की सुरक्षा से जुड़े सवालों पर चर्चा हुई. कमिटी के सभी सदस्य चाहते हैं कि हवाई यात्रा सुरक्षित हो. हमने कुछ सवाल उठाये हैं जिसका जवाब सिविल एविएशन सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स देंगे. DGCA के अधिकारीयों ने हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए उठाये जा रहे क़दमों…
अहमदाबाद: गुजरात में महिसागर नदी पर बना ब्रिज भरभराकर गिर गया है. इस दौरान कई वाहन नदी में जा गिरे. दो लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है. यह ब्रिज 43 साल पुराना था. वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह पुल उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था. एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका नजर आ रहा है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 7.30 बजे के आसपास की है. पुल टूटने की वजह से दो ट्रक और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन महिसागर नदी में गिर…
रायपुर : माना एयरपोर्ट पर तीन साल पहले हुई शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग पर अब तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त की गई हैं. वर्तमान में वे राज्य विमानन विभाग में मुख्य सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. माना एयरपोर्ट पर 12 मई 2022 को हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग में कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा की मौत हो गई थी. लेकिन हादसे के बाद तत्कालीन भूपेश सरकार ने लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करना तो दूर घटना की जांच के आदेश भी नहीं दिए थे. इसके उलट भूपेश…
रायपुर : देशभर में आज बैंकिंग, बिमा, पोस्टल, कोयला खनन जैसे क्षेत्रों में कार्यरत 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी आज हड़ताल पर जाएंगे. देशव्यापी हड़ताल की पूर्व संध्या राजधानी रायपुर में ट्रेड यूनियनों ने मशाल रैली निकाली. संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के आह्वान पर निकली इस रैली में संगठित और असंगठित क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों श्रमिकों ने भाग लिया. रैली की शुरुआत कर्मचारी भवन, बुढ़ापारा से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस कर्मचारी भवन पहुंचकर आमसभा में तब्दील हो गई. सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने कहा कि सोमवार को…
रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने एक जिम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. वहां से गुजर रहे लोगों ने GOLD’s GYM में धुंआ उठते देखा. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने गोल्ड जिम में तड़के सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग बढ़ती गई और काला धुंआ उठने लगा. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने धुंआ उठते देखा. घटना…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
