Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Box 24
गुवाहाटी: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच जारी है. इस मामले में अब असम पुलिस ने अब आरोपी राजा रघुवंशी की बहन को नोटिस भेजा है. ये नोटिस कामाख्या मंदिर में मानव बलि बाले उनके बयान पर जारी किया गया है. आपको बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनकी बहन ने सोनम रघुवंशी पर आरोप लगाया था कि उसने राजा रघुवंशी को मानव बलि के बहाने कामाख्या मंदिर लेकर गई थी. पुलिस के सामने होने होगा पेश इस मामले में अब राजा रघुवंशी की बहन को अब असम पुलिस के सामने पेश होना पड़ेगा. पुलिस…
बिलासपुर: सकरी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 1 के कांग्रेस पार्षद अमित भारते पर अपनी वृद्ध दादी की जमीन बेचने और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. 70 वर्षीय वृद्धा राजकुमारी भारते की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सकरी पुलिस ने बताया कि पीड़िता राजकुमारी भारते, निवासी कुदुदंड, सकरी के दलदलिहापारा स्थित अपने पैतृक घर में अपने पुत्र-पुत्रवधू और पोते-पोतियों के साथ रहती हैं. कुछ दिन पूर्व वह अपने नाती नंदकुमार भारते के साथ दलदलिहापारा स्थित संपत्ति…
रायपुर: महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में रायपुर की ईडी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में हुई एक भव्य शादी में ईडी ने छापेमारी की है. इस शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे और दुबई से लेकर भिलाई-रायपुर तक के 250 से ज्यादा मेहमान पहुंचे थे. ईडी ने वहां अईय्याशी कर रहे 3 मेहमानों को गिरफ्तार किया है, जबकि दूल्हा वहां से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, जयपुर में सौरभ अहूजा की शाही शादी थी. सौरभ और उसका साथी हनी अहूजा पहले भोपाल…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) नहीं लगाने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती शुरू हो गई है. यातायात और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अब तक 111 वाहनों से जुर्माना वसूला है. पुलिस ने दो और तीन पहिया वाहनों से 1,000 रुपए, चार पहिया वाहनों से 2,000 रुपए और मध्यम व भारी वाहनों से 3,000 रुपए तक जुर्माना वसूला है. बता दें, 1 अप्रैल 2019 के पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए 30 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया था. लंबे समय से वाहन चालकों…
अंबिकापुर: जिले में डिजिटल अरेस्ट का एक और मामला सामने आया है. अबकी बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने फ्रॉड कॉल के चक्कर में आकर 22 लाख रुपए गंवा दिए. मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ एसआई आर महेंद्र को फ्रॉड कॉलर ने अपने आप को टेलीकॉम डिपार्टमेंट ऑफ इंडिया दिल्ली से बताते हुए कहा कि आपके आधार से सिम लिया गया है, जिसमें गैर कानूनी काम किया जा रहा है. सिम को 2 घंटे में बंद कर दिया…
रायपुर: नगर निगम के टैक्स वसूली विभाग में 10 सहायक राजस्व अधिकारियों का तबादला करने के बाद 2 जुलाई को निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा जारी आदेश में इसी विभाग के पूरे 93 अधिकारी-कर्मचारियों को इधर उधर कर दिया गया है. इस प्रकार निगम में यह पहला अवसर है जब टैक्स वसूली के लिए वार्डो की भौगोलिक स्थिति के जानकार पूरे अमले का तबादला कर दिया गया है. इस आदेश को लेकर निगम भी बुधवार को दिनभर चर्चा होती रही. इन सबके बीच नगर निगम में इस साल का राजस्व वसूली टारगेट 400 करोड़ से अधिक कर दिया गया है. इसमें निगम…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को राजनयिक चैनलों के जरिए एक-दूसरे की हिरासत में बंद नागरिक कैदियों और मछुआरों की लिस्ट को एक दूसरे के साथ शेयर किया. साल 2008 में कांसुलर एक्सेस पर द्विपक्षीय समझौते के प्रावधानों के तहत, ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को किया जाता है. भारत-पाक के बीच शेयर हुई कैदियों की लिस्ट विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, भारत ने अपनी हिरासत में बंद 382 कैदियों और 81 मछुआरों के नाम पाकिस्तान के साथ शेयर किए हैं. ये वे नाम हैं, जो पाकिस्तानी माने जाते हैं.…
Morning time remedy : सुबह का समय एक नई ऊर्जा, नई उम्मीद और उमंग लेकर आता है. इसलिए आपको अपने दिन की शुरूआत हमेशा अच्छी करनी चाहिए. आप सुबह की शुरूआत जैसे करेंगे वैसा ही पूरा दिन रहेगा. शास्त्र और विज्ञान दोनों ही सुबह के समय को बहुत महत्व देते हैं. ऐसे में आप अपने सुबह की शुरूआत 5 कामों से कर लेते हैं तो फिर आपका पूरा दिन (What 5 things to do after waking up in the morning) अच्छा बीतेगा. सुबह उठकर कौन से 5 काम करें सुबह जैसे ही आपकी आंख खुले आप अपनी दोनों हेथेलियों को जोड़कर देखें…
बस्तर : बस्तर में कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हुआ है। ट्रैक किनारे स्थित मिट्टी और चट्टान कटकर ट्रैक पर गिर गया है। जिससे मार्ग बाधित हो गया है। किरंदुल-विशाखापट्टनम और हिराखंड एक्सप्रेस ये 2 ट्रेनें कैंसिल हो गई है। फिलहाल मार्ग को बहाल करने की कोशिश जारी है। रेलवे के अफसरों ने बताया कि, लगातार बारिश की वजह से कोरापुट-किरंदुल लाइन में मल्लीगुड़ा-जरती स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड हुआ है। जिसकी खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक से मलबा हटाने की कोशिश जारी है। हालांकि, मार्ग…
अभनपुर : अभनपुर बस स्टैंड के पास दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया. हमले में मृत युवक की पहचान ऑटो चालक राजा कोसले के तौर पर हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे के आसपास बस स्टैंड के पास राजा कोसले का एक युवक से विवाद हुआ, जिस पर सामने वाले ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू बरसा दिए, जिससे उसकी जान चली गई. जानकारों के मुताबिक, आरोपी युवक मृतक का रिश्तेदार था, और दोनों के बीच पारिवारिक विवाद था. हालांकि, अभी तक आरोपी…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
