गरियाबंद : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों-अधिकारियों का रैली प्रदर्शन

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला गरियाबंद के बैनर तले प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार रैली एवं प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों-अधिकारियों ने शासन से वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, वेतनमान सुधार एवं सेवा संबंधी अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की आवाज बुलंद की। उन्होंने नारों के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारियों की जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। अब सभी वर्ग मिलकर संयुक्त मोर्चा बनाकर अपनी लड़ाई को तेज करेंगे।
स्थानीय स्तर पर निकाली गई इस रैली में भारी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए तथा उन्होंने एक स्वर में कहा कि “हक की लड़ाई जारी रहेगी।”


