Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
चन्द्रहास निषाद/NB24/गरियाबंद। फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार प्रकरण) गरियाबंद ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ रामा ठाकुर (21 वर्ष) को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल 23 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल ने सुनाया। विशेष लोक अभियोजक हरि नारायण त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता ने थाना इंदागांव में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 19 मई 2025 की शाम वह अकेले नाले की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके गर्दन पर चाकू…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद । शहर की फॉरेस्ट कॉलोनी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अचानक एक विशाल नीलगिरी का पेड़ एक मकान के ऊपर गिर गया, जिससे घर के भीतर मौजूद महिला मलबे और पेड़ के नीचे दब गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर स्थित डॉ.…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे को लेकर भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि भगवान राम देश की आस्था, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रतीक हैं, लेकिन भाजपा ने राम के नाम का राजनीतिक लाभ उठाने के साथ-साथ चंदे में भी अनियमितता की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि देशभर के करोड़ों लोगों ने अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग दिया था। कांग्रेस का आरोप है कि मंदिर…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने गरियाबंद जिले में जोरदार दस्तक दे दी है। बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही थीं। खरीफ सीजन की बुवाई के बाद पर्याप्त वर्षा नहीं होने से धान सहित अन्य फसलों के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। गुरुवार को जिले के विभिन्न अंचलों में हुई झमाझम बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे धान की फसल को नया जीवन मिला है। किसानों का कहना…
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद ने आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का मोबाइल फोन, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पार्टी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यदि अनिल चंद्राकर के नाम से किसी भी प्रकार की पैसों की मांग, OTP, संदिग्ध लिंक, QR कोड, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य कोई संदिग्ध संदेश अथवा कॉल प्राप्त होती है, तो उस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें और किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन न करें। भाजपा ने…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। ग्राम पंचायत कस के आश्रित ग्राम गंजईपूरी में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीते सोमवार की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच कस-हरदी मार्ग पर तेंदुए को देखा गया। घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले करीब एक सप्ताह से आसपास के क्षेत्र में लगातार घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले सोहागपुर निवासी टोकेश्वर गोस्वामी के एक मवेशी का भी तेंदुए ने शिकार कर लिया था। लगातार दिखाई देने की घटनाओं…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना गरियाबंद एवं स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम आमदी में जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमदी स्थित उप जेल के पीछे कुछ लोग 52 पत्ती ताश के साथ रुपये-पैसों का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि 8 जुआरियों को मौके पर…
चन्द्रहास निषाद गरियाबंद/न्यूज बॉक्स 24/छुरा।19 जून 2026। सरपंच संघ छुरा एवं आदिवासी विकास परिषद ब्लॉक इकाई छुरा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जनपद पंचायत छुरा पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 24 जून 2026 को प्रस्तावित ग्राम सभा की तिथि में परिवर्तन करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सरपंच संघ छुरा के अध्यक्ष पन्ना लाल ध्रुव एवं आदिवासी विकास परिषद ब्लॉक इकाई छुरा के महासचिव गंगा राम नेताम ने किया। इस दौरान सरपंच संघ के पदाधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचगण एवं आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिक…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद।देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमीज राजा जिला महामंत्री राजेश साहू, छगन यादव और शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने एक स्थानीय विश्राम गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए। नेताओं ने साफ किया कि जब देश के युवा नेता राहुल गांधी ने…
बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा पर संकट, नए भवन निर्माण की मांग तेज उमेश वर्मा/पीपरछेड़ी/गरियाबंद। जिले के ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी कला के आश्रित ग्राम धमना स्थित प्राथमिक शाला की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। विद्यालय भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बच्चों को पढ़ाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन बच्चों के बैठने और अध्ययन करने के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। ग्रामीणों ने विद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की है…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
