
बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा पर संकट, नए भवन निर्माण की मांग तेज
उमेश वर्मा/पीपरछेड़ी/गरियाबंद। जिले के ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी कला के आश्रित ग्राम धमना स्थित प्राथमिक शाला की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। विद्यालय भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बच्चों को पढ़ाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन बच्चों के बैठने और अध्ययन करने के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।
ग्रामीणों ने विद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की है कि उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए या फिर नए भवन का निर्माण कराया जाए।
वहीं स्कूली बच्चों ने भी अपनी मांग रखते हुए कहा कि उन्हें एक सुरक्षित और सुविधायुक्त नया विद्यालय चाहिए, ताकि वे बिना किसी भय के शिक्षा ग्रहण कर सकें। बच्चों का कहना है कि वर्तमान भवन की स्थिति देखकर उन्हें हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिछले वर्ष इस विद्यालय का मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया गया था। इसके बावजूद भवन की स्थिति आज भी अत्यंत खराब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जीर्णोद्धार कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण थोड़े ही समय में भवन फिर से जर्जर हो गया।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी प्राथमिकता से लेते हैं और बच्चों को सुरक्षित शिक्षा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
लाखों रुपये के जीर्णोद्धार के बाद भी जर्जर प्राथमिक शाला, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल
Related Posts
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.

