
चन्द्रहास निषाद गरियाबंद/न्यूज बॉक्स 24/छुरा।19 जून 2026। सरपंच संघ छुरा एवं आदिवासी विकास परिषद ब्लॉक इकाई छुरा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जनपद पंचायत छुरा पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 24 जून 2026 को प्रस्तावित ग्राम सभा की तिथि में परिवर्तन करने की मांग की गई है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सरपंच संघ छुरा के अध्यक्ष पन्ना लाल ध्रुव एवं आदिवासी विकास परिषद ब्लॉक इकाई छुरा के महासचिव गंगा राम नेताम ने किया। इस दौरान सरपंच संघ के पदाधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचगण एवं आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञापन में बताया गया कि 24 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस मनाया जाता है, जो आदिवासी समाज के लिए गौरव और श्रद्धा का महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन जिले सहित छुरा विकासखंड में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को अवगत कराया कि यदि उसी दिन ग्राम सभा आयोजित की जाती है तो जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति प्रभावित हो सकती है। इससे ग्राम सभा में अपेक्षित जनभागीदारी नहीं मिल पाएगी, जबकि ग्राम सभा ग्रामीण विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का प्रमुख मंच है।
सरपंच संघ एवं आदिवासी विकास परिषद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आदिवासी समाज की भावनाओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए 24 जून को प्रस्तावित ग्राम सभा की तिथि में परिवर्तन कर किसी अन्य उपयुक्त तिथि पर आयोजित करने का निर्देश जारी किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए ऐसा निर्णय लेगा, जिससे वीरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस के कार्यक्रमों में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित हो सके और ग्राम सभा का उद्देश्य भी प्रभावी ढंग से पूरा हो।
इस अवसर पर दीपक ध्रुव, चम्पेश्वर ध्रुव, भोजराम नागेश, घनश्याम नागेश, माखन दीवान, गोवर्धन कंवर, चन्द्रहास बरीहा, संतोष कंवर, अजय कुमार ठाकुर, कमलेश कुमार ठाकुर, रवि सिंह मरकाम, निर्मला बाई, सरिता ध्रुव, शशि प्रभा, लता ध्रुव, जग बाई ध्रुव, गोदावरी दीवान, हेमलता ध्रुव, लालता नागेश, डिगेश्वरी ठाकुर, इन्देश्वरी कंवर सहित सरपंच संघ छुरा, पंचगण एवं आदिवासी समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
वीरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस के सम्मान में ग्राम सभा की तिथि बदलने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Related Posts
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.

