Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को देश के लिए स्वर्णिम और ऐतिहासिक बताया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना और सांस्कृतिक गौरव के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और जल जीवन…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। राजिम विधायक रोहित साहू के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत कस के पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार ध्रुव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव के विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित ग्राम निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। रविन्द्र कुमार ध्रुव ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने विधायक रोहित…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। किडनी रोग प्रभावित क्षेत्र के रूप में देशभर में चर्चित गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा गांव के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुपेबेड़ा क्षेत्र में जल संकट और भू-जल स्तर की समस्या को देखते हुए तेल नदी पर लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉप डैम एनीकेट निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा भू-जल स्तर में सुधार होने की उम्मीद है। लंबे समय से पेयजल की समस्या और किडनी रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों से…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। जिले के वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों की आवाजाही अब आम बात होती जा रही है। पिछले लगभग 15 दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की लगातार गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ आए दिन आबादी क्षेत्र के नजदीक पहुंचकर मवेशियों और पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। ताजा मामला ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम केराबाहरा का है, जहां रविवार देर रात तेंदुए ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर दो बकरियों को मार डाला। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रेखाराम सोम के घर में घुसे तेंदुए ने दो बकरियों…
चन्द्रहास निषाद/ न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शनिवार को गरियाबंद प्रवास पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जिला पंचायत भवन में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों तथा शासन की प्राथमिकताओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों से जिले एवं संभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। बैठक में संभाग और जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 5 बजे पत्रकारों से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18.900 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9.45 लाख रुपये मूल्य का गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर मोटरसाइकिल से अमलीपदर क्षेत्र में आ रहे हैं। सूचना पर ग्राम बिरीघाट के पास नाकेबंदी कर वाहन की जांच की गई। इस दौरान उड़ीसा के नवरंगपुर जिले के रहने वाले हीरालाल केवर्त (29 वर्ष) और…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। ग्राम पंचायत कस के सरपंच रविन्द्र ध्रुव ने अपना जन्मदिन इस बार अनोखे और सामाजिक संदेश देने वाले अंदाज में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने गाँव के वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया तथा ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र ध्रुव ने बुजुर्गों के अनुभवों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा पंचायत के विकास कार्यों को लेकर उनकी राय भी जानी। उन्होंने कहा कि गाँव के बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके मार्गदर्शन से ही पंचायत का बेहतर विकास संभव है। पूर्व…
न्यूज बॉक्स 24/जगदलपुर। बस्तर वन मंडल एवं सामाजिक वानिकी जगदलपुर में वन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संघ द्वारा माननीय वन मंत्री Kedar Kashyap से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा करने के लिए 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है। संघ के प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय अध्यक्ष ने बताया कि वनमंडल स्तर पर कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों तथा विभागीय कार्यप्रणाली में हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ है। इन मामलों को शासन स्तर तक पहुंचाने और समाधान की मांग को…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 31 मई 2026 को वन परिक्षेत्र छुरा अंतर्गत ग्राम अमलोर के पास वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए विभाग ने लगभग 9.377 हेक्टेयर वन भूमि को अपने कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त के मार्गदर्शन एवं वनमंडलाधिकारी गरियाबंद के निर्देश पर उप वनमंडलाधिकारी राजिम विकास चन्द्राकर तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा लवकुश पाण्डेय के नेतृत्व में वन अमले की टीम ने कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि…
NB 24 NEWS/गरियाबंद। शहर में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गरियाबंद स्थित उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व कार्यालय के सामने डाक बंगला के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 और 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी, लेकिन समय पर वाहन नहीं पहुंचने…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
