Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
NB 24 न्यूज/गरियाबंद/फिंगेश्वर। गरियाबंद जिला के फिंगेश्वर रेंज में दिखा भालू फिंगेश्वरी में शहद खाने गांव के अंदर आ गया था आम के पेड़ में शहद खाने चढ़ गया था बड़ी मशक्कत के बाद गांव से बाहर जंगल तरफ खदेड़ा गया भालू जिसमें छुरा रेंज और फिंगेश्वर रेंज की फॉरेस्ट टीम द्वारा बिना कोई परेशानी के सुरक्षित भालू को जंगल की ओर भगाया गया भालू को भगाने में छुरा फॉरेस्ट के रेंजर लव कुश पांडेय सहित टीम में कमल नेताम, मनीष वर्मा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी , वन रक्षक मिथलेश यादव, देशचंद टंडन, घनश्याम ध्रुव, युवराज नेताम,रामध्वज मौर्य, छपेश्वर साहू…
चन्द्रहास निषाद/न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सड़क परसुली की मेधावी छात्रा विद्यारानी साहू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश की प्रावीण्य सूची (Merit List) में दसवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 94.4% अंकों के साथ हासिल किया मुकाम विद्यारानी साहू ने 12वीं की परीक्षा में 94.4% अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे गांव रावणसिंघी में उत्सव का माहौल है। विद्यारानी…
चन्द्रहास निषाद/न्यूज बॉक्स 24/छुरा | वन विभाग की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रावनाभाठा में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी जब्त की है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29.04.2026 को वनमण्डलाधिकारी गरियाबंद ससिगानन्दन और उपवनमण्डलाधिकारी राजिम विकास चन्द्राकर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा लवकुश पाण्डेय के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम रावनाभाठा निवासी गोवर्धन, पिता चैतराम साहू, के घर…
NB 24 न्यूज/पाण्डुका (गरियाबंद)। सरकड़ा के निषाद समाज को बड़ी सौगात मिली है। समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से समाजजनों में हर्ष का माहौल है। निषाद समाज सरकड़ा के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू से सौजन्य मुलाकात कर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान समाज के लिए भवन निर्माण की प्रमुख मांग रखी गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि भवन के अभाव में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता…
चन्द्रहास निषाद/न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष के वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। घोषित परिणामों में विद्यार्थियों ने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि उच्च अंकों के साथ अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रियंशु यादव ने किया टॉप परीक्षा परिणाम के अनुसार, प्रियंशु यादव ने कुल 500 अंकों में से 478 अंक प्राप्त कर 95.6 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, भावना सिन्हा 458 अंकों (91.6 प्रतिशत) के साथ दूसरे…
चन्द्रहास निषाद/न्यूज़ बॉक्स 24/गरियाबंद । महिला आरक्षण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। गरियाबंद के कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी जनता के बीच भ्रम फैलाकर यह प्रचारित कर रही है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, इसलिए बिल पास नहीं हो सका। कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस पहले भी महिला आरक्षण के समर्थन में थी और आज भी पूरी मजबूती से इसके पक्ष में खड़ी है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि…
चन्द्रहास निषाद/न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद ।भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने सोशल मीडिया विभाग की नई टीम घोषित की, अमित वखारिया जिला संयोजक और भोलशंकर जायसवाल व अजय पटेल सह-संयोजक बनाए गए। गरियाबंद भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद में संगठन की मजबूती के लिए अहम नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश संगठन के निर्देशों और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिले में सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी की अनुमति के बाद जिला…
चन्द्रहास निषाद/न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद | दिनांक 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को ब्लॉक गरियाबंद के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण ब्लॉक स्तरीय बैठक शाई मंदिर, गरियाबंद में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया तथा सर्वसम्मति से नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें युगल किशोर साहू को अध्यक्ष, बिरेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष, रूखीन सोरी को महिला उपाध्यक्ष, सुरेश चक्रधारी को सचिव, हुमन सिंह धुव्र को कोषाध्यक्ष, हरिशंकर यादव को संरक्षक तथा सत्यनारायण दिवान एवं वासुदेव नागेश को मीडिया…
चन्द्रहास निषाद/न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। पवित्र रमज़ान के अवसर पर गरियाबंद में नन्हे रोजेदारों के हौसला अफजाई के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में नगर के मुस्लिम जमातखाना में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे और उनके पालक शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने रमज़ान के दौरान रोजे रखे थे। रायपुर संभाग के अध्यक्ष मोहम्मद असलम अशरफी के हाथों बच्चों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं उपहार स्वरूप पेंसिल बॉक्स प्रदान किया गया। 5 अप्रैल, रविवार को सुबह…
गरियाबंद/देवभोग। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देवभोग में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से बेलाट नाला निर्माण की मांग उठाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के अभाव में क्षेत्र में आवागमन बाधित होता है और बारिश के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने झाकरपारा में धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग भी प्रमुखता से रखी। किसानों का…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
