Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
चन्द्र हास निषाद/NB 24/गरियाबंद। वन अपराधों पर नियंत्रण के लिए वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में 25 मई 2026 को वन परिक्षेत्र छुरा अंतर्गत अमेठी परिसर के वन कक्ष क्रमांक पी-157 एवं 156 में की गई अवैध कब्जेदारी पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त मनीवासगन एस. के मार्गदर्शन एवं वनमंडलाधिकारी गरियाबंद जाधव श्रीकृष्ण के निर्देशन में उप वनमंडलाधिकारी राजिम विकास चन्द्राकर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा के नेतृत्व में वन अमले की टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम नवाडीह (साजापाली) निवासी मोहन पटेल,…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 मई 2026 को वन परिक्षेत्र छुरा अंतर्गत ग्राम गोंदलाबाहरा में वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त मनीवासगन एस. के मार्गदर्शन एवं वनमंडलाधिकारी गरियाबंद जाधव श्रीकृष्ण के निर्देश पर उप वनमंडलाधिकारी राजिम विकास चन्द्राकर के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम गोंदलाबाहरा निवासी हिरदे राम साहू द्वारा वन कक्ष क्रमांक पी 157 की लगभग 2.094 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत कस में पिछले 6 वर्षों से राजस्व भूमि बंदोबस्त त्रुटि की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण अब शासन स्तर पर न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं। तहसीलदार कार्यालय से लेकर कलेक्टर जनदर्शन तक कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि गांव में भूमि बंदोबस्त से जुड़ी त्रुटियों के कारण कई किसानों और भूमिधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से राजस्व अभिलेखों…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। जिले में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते एक मकान की टीन छत उड़कर नेशनल हाईवे रोड पर जा गिरी, जिससे सड़क पर आवागमन घंटों तक बाधित रहा। घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान तेज हवा के कारण मकान की टीन छत उखड़कर सीधे सड़क पर जा गिरी। वहीं पास में लगा ट्रांसफार्मर भी गिरने की जानकारी सामने आई…
गरियाबंद। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार (गफ्फू) मेमन को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की कंसल्टेटिव कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उनका कार्यकाल दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक रहेगा। एफसीआई की कंसल्टेटिव कमेटी में सदस्य के रूप में गफ्फू मेमन खाद्यान्न भंडारण, परिवहन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देंगे। यह समिति समय-समय पर खाद्य सुरक्षा,…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। जंगलों में विचरण कर रहे हाथियों की गतिविधियों और उनके खान-पान की आदतों को समझने के लिए उपयोग किए जा रहे “हाथी अलर्ट ऐप” से कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। ऐप में दर्ज आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि हाथियों का आहार केवल महुआ तक सीमित नहीं है, बल्कि वे कई अन्य वनस्पतियों को भी अधिक पसंद कर रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हाथियों ने सबसे अधिक बार “अन्य वनस्पतियों” का सेवन किया, जिसे रिकॉर्ड में 1175 बार दर्ज किया गया। वहीं विशिष्ट प्रजातियों में हाथियों ने सबसे ज्यादा तेन्दु की जड़ और…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद । भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित तिरंगा चौक में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और नारों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध व्यंजन झालमुड़ी एवं रसगुल्ला खिलाकर बधाई दी। झालमुड़ी की विशेष व्यवस्था के कारण कार्यक्रम स्थल पर पश्चिम बंगाल संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो…
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। तेंदू पत्ता संग्रहण सीजन के मद्देनजर ग्राम पंचायत कस की सरपंच श्रीमती लीना रविंद्र ठाकुर ने रविवार को बहेराबूढ़ा समिति के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संग्रहण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंजईपूरी और सोहागपुर केंद्रों का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों और संग्राहकों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। गुणवत्ता और पारदिर्शता पर जोर निरीक्षण के दौरान सरपंच ने फड़ पर रखे पत्तों की गुणवत्ता देखी और समिति के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि संग्रहण कार्य में शासन के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने संग्रहण केंद्र पर पानी, छाया…
न्यूज बॉक्स 24/सोहागपुर/गरियाबंद। शासकीय माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर में कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। योगिता निषाद ने किया स्कूल टॉप विद्यालय की मेधावी छात्रा योगिता निषाद ने 80.48 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। ग्राम ‘कस’ , गरियाबंद की रहने वाली योगिता के पिता रोशन निषाद और माता ममता निषाद अपनी बेटी की इस…
गरियाबंद/सड़क परसुली। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में गरियाबंद जिले के सड़क परसुली की छात्रा विद्यारानी साहू ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सड़क परसुली की छात्रा विद्यारानी ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश से आने वाली विद्यारानी की इस उपलब्धि से गांव रावणसिंघी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। परिवारजनों ने इसे उनकी मेहनत और लगन का परिणाम बताया है। उनकी माता ज्योति…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
