
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। जंगलों में विचरण कर रहे हाथियों की गतिविधियों और उनके खान-पान की आदतों को समझने के लिए उपयोग किए जा रहे “हाथी अलर्ट ऐप” से कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। ऐप में दर्ज आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि हाथियों का आहार केवल महुआ तक सीमित नहीं है, बल्कि वे कई अन्य वनस्पतियों को भी अधिक पसंद कर रहे हैं।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हाथियों ने सबसे अधिक बार “अन्य वनस्पतियों” का सेवन किया, जिसे रिकॉर्ड में 1175 बार दर्ज किया गया। वहीं विशिष्ट प्रजातियों में हाथियों ने सबसे ज्यादा तेन्दु की जड़ और पत्तों का सेवन किया, जिसकी संख्या 430 बार दर्ज की गई।
आंकड़ों में यह भी सामने आया कि हाथियों ने महुआ की तुलना में बांस करील और साल की जड़-पत्तियों को ज्यादा प्राथमिकता दी। ऐप डेटा के मुताबिक बांस करील का सेवन 329 बार, साल की जड़ और पत्तों का 323 बार, जबकि महुआ का सेवन 180 बार दर्ज किया गया।
इसके अलावा मोदे/मोयन की छाल और जड़ 287 बार, विभिन्न प्रकार की घास 267 बार, भेवला की जड़ और पत्ते 214 बार, छिंद जड़ 205 बार, सेन्हा/लेंडिया 129 बार तथा माहुल बेल पत्ता 125 बार हाथियों के भोजन के रूप में दर्ज किए गए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह डेटा हाथियों के व्यवहार और उनके प्राकृतिक भोजन चक्र को समझने में काफी मददगार साबित होगा। वन विभाग के लिए भी यह जानकारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे हाथियों के लिए उपयुक्त भोजन क्षेत्र, प्राकृतिक आवास और कॉरिडोर प्रबंधन की बेहतर योजना बनाई जा सकेगी।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार “हाथी अलर्ट ऐप” ग्रामीणों को समय पर अलर्ट देकर जन-धन की हानि रोकने में भी उपयोगी साबित हो रहा है। साथ ही यह वन्यजीवों के व्यवहारिक अध्ययन के लिए वैज्ञानिक डेटा उपलब्ध कराने का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
हाथियों के खान-पान पर बड़ा खुलासा, महुआ से ज्यादा बांस करील और तेन्दु पसंद कर रहे गजराज
Related Posts
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.

