
चन्द्रहास निषाद/ न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शनिवार को गरियाबंद प्रवास पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जिला पंचायत भवन में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों तथा शासन की प्राथमिकताओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री अधिकारियों से जिले एवं संभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। बैठक में संभाग और जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 5 बजे पत्रकारों से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पंचायत भवन सहित कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है।


