
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को देश के लिए स्वर्णिम और ऐतिहासिक बताया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना और सांस्कृतिक गौरव के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दिलाई है। नए संसद भवन, कर्तव्य पथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तथा जनजातीय गौरव दिवस जैसे कदमों ने राष्ट्रीय चेतना को मजबूत किया है।
छत्तीसगढ़ के संदर्भ में डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, रेलवे विस्तार, किसान हितैषी योजनाओं और उड़ान योजना के माध्यम से राज्य को विकास की नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संवेदनशील नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास को गति मिली है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मोदी के नेतृत्व में देश बना रहा समृद्ध और सशक्त भारत : डॉ. विजय शंकर मिश्रा
Related Posts
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.

