
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। राजिम विधायक रोहित साहू के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत कस के पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार ध्रुव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव के विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित ग्राम निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। रविन्द्र कुमार ध्रुव ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने विधायक रोहित साहू के जन्मदिन को समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर बताते हुए पौधारोपण जैसे सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देने की बात कही।
ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वृक्षारोपण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।


