गोरखपुर के विश्वनाथ (65 वर्ष) का शव मगहर में सड़क किनारे मिला। मृतक के पुत्र राधे श्याम के अनुसार विश्वनाथ दिमागी रूप से अस्वस्थ थे और तीन दिन पहले घर से लापता हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बुधवार दोपहर से सड़क किनारे बैठे देखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता मगहर। गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गहन निवासी 65 वर्षीय विश्वनाथ पुत्र राम समुझ की लाश गुरुवार की सुबह खलीलाबाद कोतवाली के मगहर कस्बे के मोहल्ला शेरपुर सड़क किनारे बरामद हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई।
मृतक के पुत्र राधे श्याम ने बताया कि उनके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं थी तीन दिन पहले ही वो घर से निकले थे, तब से उनकी तलाश की जा रही थी। स्वजन आज थक हारकर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने जा रहे थे तभी मगहर में शव मिलने की सूचना मिली।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक वृद्ध बुधवार की दोपहर से ही सड़क किनारे बैठा दिखाई दे रहा था। आसपास घूमने के बाद रात वहीं सो गये और सुबह मृत अवस्था में मिले।
मगहर चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंच कर लाश की शिनाख्त का प्रयास किया गया। एक व्यक्ति द्वारा पहचान किये जाने के बाद परिजनों को सूचित किया गया।
परिजनों ने मृतक की पहचान विश्वनाथ पुत्र रामसमुझ उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी ग्राम बड़गहन थाना गीडा जनपद गोरखपुर के रूप में की।