
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। ग्राम बहेराबुड़ा में झरिया गंधर्व समाज परिक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और समाज के विकास, एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे वक्ता ने समाज को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने, शिक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर अपने विचार रखे। उन्होंने इस गरिमामयी आयोजन के लिए गंधर्व समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के लोगों के सम्मान का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गंधर्व समाज के अध्यक्ष (राजा) जगमोहन नेताम, समाज प्रमुख मोहित मोंगरे, सरपंच रविन्द्र ध्रुव, समाज प्रमुख ओमकार नागेश, संचालक भीखम नेताम, रैन सिंह नागेश, अमर लाल देवंशी, चौहान जी, पूनम टांडेस, रेवाराम नागेश, डोमन बघेल, प्रकाश नागेश, निरंजन नागेश सहित समाज के कई गणमान्य लोग, महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा बड़ी संख्या में अधिवेशन में उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान समाज की एकता और विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई तथा भविष्य में समाज के हित में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
ग्राम बहेराबुड़ा में गंधर्व समाज का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, समाज विकास पर हुआ मंथन
Related Posts
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.

