Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
चन्द्रहास निषाद !! न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद/मैनपुर। मैनपुर वन क्षेत्र में बीते करीब 20 दिनों से जंगली हाथियों का दल लगातार आतंक मचा रहा है। हाथियों का यह झुंड आए दिन नेशनल हाईवे 130C मैनपुर-गरियाबंद मार्ग पर आ धमक रहा है, जिससे ग्रामीणों व राहगीरों में दहशत का माहौल है। बीते एक सप्ताह में ही हाथियों को 4 से 5 बार सड़क जाम करते देखा गया है। कभी टुपेंगा तो कभी डबनाई की ओर बढ़ते हुए हाथियों की अनियंत्रित गतिविधियों ने प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। हाथियों के कारण डबनाई-अमामोरा-फरसरा मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हुआ, जिससे ग्रामीणों…
न्यूज़ बॉक्स 24,गरियाबंद। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कस में माता रानी दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई है। माता रानी के विराजमान होते ही पूरा ग्राम धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से सराबोर हो उठा है। ग्रामवासियों ने बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना प्रारंभ की। प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम के लोग सामूहिक रूप से सेवा और आयोजन में जुटे हुए हैं। इस सेवा कार्य में ग्राम कस के झाखर बैगा और ग्राम विकास समिति…
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। ग्राम पंचायत दशपुर में आज सोमवार को 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा के विधायक जनक ध्रुव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, जनपद सदस्य राकेश मुर्रा तथा ग्राम पंचायत दशपुर के सरपंच नरेंद्र कुमार ध्रुव मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। भवन…
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। जिला गरियाबंद के ग्राम पंचायत कस के सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र कुमार ध्रुव ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। रविंद्र कुमार ध्रुव ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम पंचायत कस सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। खासतौर पर ग्रामीण सड़कों की जर्जर स्थिति, शुद्ध पेयजल की समस्या, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर…
न्यूज़ बॉक्स 24,गरियाबंद । गरियाबंद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोविंद तिवारी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासन में अब भारत आत्मनिर्भर बनने जा रहा है हमने संकल्प लिया है कि अब देश को आत्मनिर्भर बनाने में हम सब संकल्पित होकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होना होगा । उन्होंने बताया कि जीएसटी (GST) के “नेक्स्ट जनरेशन” या “अगली पीढ़ी” के सुधारों का प्रभाव भविष्य की पीढ़ी (next generation) पर काफी सकारात्मक होने की उम्मीद है। इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, पारदर्शिता बढ़ाना और आम नागरिक पर…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। थाना गरियाबंद पुलिस ने अवैध हीरा कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए इण्ड टू इण्ड एक्शन में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 06 नग अवैध हीरा, एक NOTHING कंपनी का मोबाइल और एक Realme मोबाइल भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला अस्पताल गरियाबंद के सामने एक व्यक्ति बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना गरियाबंद की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा और मौके से आरोपी जैन कुमार…
गरियाबंद/कांकेर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद पुलिस एवं कांकेर पुलिस की संयुक्त टीम ने धमतरी-ओडिशा बॉर्डर इलाके में रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। मुठभेड़ में ढेर हुए इनामी नक्सली पुलिस के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान सीतानदी एरिया कमेटी के कमांडर श्रवण के रूप में हुई है, जिस पर ₹8 लाख का इनाम घोषित था। इसके अलावा नगरी एरिया कमेटी का डिप्टी कमांडर राजेश भी मुठभेड़ में मारा गया है, जिस पर…
गरियाबंद(न्यूज बॉक्स 24)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पत्रकार उमेश राजपूत हत्याकांड की गुत्थी सुलझे एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पूरी तरह नहीं सुलझ पाई है। अब इस मामले में नया मोड़ आने की संभावना तब प्रबल हो गई, जब 25 सितंबर की रात उनके गृह ग्राम हीराबतर में स्थापित प्रतिमा (स्टेच्यू) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। परिवार ने जताया गहरा संदेह प्रतिमा तोड़े जाने की घटना ने पत्रकार परिवार को एक बार फिर से झकझोर कर रख दिया है। उमेश राजपूत के परिजनों ने संदेह जताया है कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले…
चन्द्रहास निषाद,रायपुर। छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी विकासशील आगामी 1 अक्टूबर 2025 से मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद प्रदेश सरकार ने विकासशील को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। विकासशील लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारी हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कार्य किया है। उनकी प्रशासनिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश के विकास कार्यों और नीतिगत…
गरियाबंद। मानसून और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए गरियाबंद जिला प्रशासन ने आज भगवान भूतेश्वर नाथ स्थित मरोदा डेम में एक वृहद मॉक ड्रिल (आपदा प्रबंधन पूर्वाभ्यास) का सफल आयोजन किया। जिला प्रशासन ने आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए यह अभ्यास किया। इस दौरान, आपदा प्रबंधन टीम ने बाढ़, बचाव और राहत कार्यों का पूर्ण रूप से रिहर्सल किया। महत्वपूर्ण उपस्थिति इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल थे। इनके अलावा, स्वास्थ्य, राजस्व, सिंचाई…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
