
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को जनपद पंचायत गरियाबंद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्था नशा मुक्ति केंद्र गरियाबंद के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत गरियाबंद के C.O., ब्लॉक के सभी सचिव और सरपंच मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद के S.D.O.P. गोपाल वैश्य ने नशे को समाज की गंभीर बुराई बताते हुए कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति न केवल अपने परिवार को बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को नुकसान पहुंचाता है। नशे की वजह से लोग अपराध और हिंसा की ओर भी बढ़ते हैं।

नशा मुक्ति केंद्र की प्रबंधक खिलेश गायकवाड़ ने कहा कि नशे की लत मानसिक संतुलन को बिगाड़ती है और व्यक्ति व परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से बर्बाद करती है।
सामाजिक कार्यकर्ता आकाश ध्रुव और अशोक कुमार नेताम ने नशा छोड़ने के बाद होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में कंपन, नींद की कमी, अवसाद जैसी समस्याएँ होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे शरीर स्वस्थ होने लगता है और मानसिक संतुलन भी लौट आता है।
इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र की नर्स बालेश्वरी ध्रुव ने उपस्थित सचिवों और सरपंचों का बी.पी. एवं ब्लड टेस्ट किया। ग्राम पंचायत पारा के सचिव कीर्तन साहू ने नशा से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी, वहीं ग्राम पंचायत मालगांव के सचिव शतानंद ध्रुव ने नशा मुक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को सकारात्मक बनाया।
कार्यक्रम में लगभग 120 लोग उपस्थित रहे। पुलिस विभाग से S.D.O.P. गोपाल वैश्य, S.I. रामाधार मरकाम सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।


