
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद ।जिले के ग्राम कस में निषाद समाज द्वारा भक्त गुहा राज जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने भक्त गुहा राज के आदर्शों, त्याग और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत गरियाबंद की उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू, ग्राम पंचायत कस की सरपंच लीना रविन्द्र ठाकुर, भीम निषाद जनपद सदस्य,पूर्व सरपंच पाथर मोहँदा दिनेश ध्रुव एवं रति राम साहू ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भक्त गुहा राज निषाद समाज ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से सामाजिक एकता, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की सीख मिलती है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और इतिहास को जानने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के मोहन लाल निषाद, विष्णु राम निषाद, लखन लाल, कीर्तु राम, बाबूलाल निषाद, खेमू राम, कन्हैया निषाद, रमेश कुमार निषाद, नारद राम, गुलशन निषाद, चन्द्रहास निषाद सहित ग्राम कस के समस्त निषाद समाज का विशेष योगदान रहा।
समारोह के अंत में समाज की एकता, विकास और शिक्षा पर जोर देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


