
रसेला/छुरा (छत्तीसगढ़) — ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा की बेटियों ने खेल जगत में नया कीर्तिमान रचते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 17 वर्ष आयु वर्ग की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (क्रिकेट) में इस छोटे से गांव की 11 बेटियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि महासमुंद में आयोजित की जाएगी।
चयनित खिलाड़ियों की सूची:
माध्यमिक शाला भरूवामुड़ा से:
कु. ललिता ठाकुर
कु. करुणा मरकाम
कु. रागिनी मरकाम
कु. पेमती नेताम
ग्राम जटीयातोरा से:
कु. हरिना
कु. भूमिका
कु. संजना
कु. चंद्रकला
कु. जागृति यादव
कु. चांदनी नेताम
विशेष रूप से, भरूवामुड़ा की देविका नेताम का भी चयन रायपुर जिले से संभाग स्तर के लिए हुआ है।
ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित
ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा की सरपंच यमुना मरकाम और उपसरपंच श्री राधेश्याम नेताम ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर सभी बालिकाओं को ढेरों बधाइयाँ दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप दो ड्यूज बैट देने की भी घोषणा की है।
शिक्षकों और कोच का विशेष योगदान
ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भीखम मरकाम ने इस सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षक मोहम्मद अनवर के सतत अभ्यास, वीरेंद्र कौशिक एवं पुरानिक नागेश के मार्गदर्शन और विशेष कोचिंग दे रहे युनुस परवेज़ खान सर को दिया।
ग्रामवासियों ने दी शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर ग्राम के प्रधान पाठक गैंद लाल कंवर सहित कई ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी बच्चियों को शुभकामनाएं दीं: नेतु राम, संतराम, ओंकार नेताम, बिसाहू राम, देवकरण, चिंता ठाकुर, गोपाल नागेश, रीना नागेश, भारती यादव, तामेश्वरी नेताम, माहेश्वरी (टीना) यादव, चांदनी, दामिनी मरकाम, छाया, रोशनी, योगेश्वरी यादव, भोज यादव सहित अनेक ग्रामवासियों ने राज्य स्तर तक पहुंचने की कामना की।
गांव से संभाग स्तर तक का सफर
भरूवामुड़ा, जो कि विकासखंड मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर स्थित एक छोटा सा गांव है, वहाँ की बालिकाओं द्वारा संभाग स्तर तक पहुंचना एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। यह न केवल गांव के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी एक मिसाल है।


