
चन्द्रहास निषाद (पत्रकार), गरियाबंद। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देवभोग पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 21 नवंबर 2025 को उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध रूप से धान परिवहन कर रही बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG 23 L 2164 को पकड़ते हुए 68 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बॉर्डर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की। इसी दौरान अवैध धान परिवहन करते हुए उक्त वाहन को रोका गया। परिवहन और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर वाहन और धान दोनों जप्त कर कार्रवाई की गई।
—
15 दिनों में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
थाना देवभोग एवं अमलीपदर पुलिस द्वारा पिछले 15 दिनों से चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक 12 चारपहिया वाहनों से कुल 652 कट्टा अवैध धान जप्त कर संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से निर्धारित धान खरीदी केन्द्रों में किए जाने का प्रावधान है। ऐसे में अन्य राज्यों से धान की अवैध आवक पर रोक लगाने पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
—
जप्त वाहन (पिछले 15 दिनों में)
1. बोलेरो पिकअप CG-04 PM 4713
2. बोलेरो पिकअप CG-04 JB 2167
3. बोलेरो पिकअप CG-23 J 7136
4. बोलेरो पिकअप OD 24 K 1584
5. बोलेरो पिकअप CG-25 4232
6. बोलेरो पिकअप OR 21 D 6055
7. बोलेरो पिकअप CG-04 JB 2505
8. बोलेरो पिकअप CG-07 AV 4930
9. बोलेरो पिकअप CG-18 M 0736
10. बोलेरो पिकअप OD 24 L 4514
11. बोलेरो पिकअप CG-23 L 2164
12. ट्रैक्टर (अवैध परिवहन में प्रयुक्त)
—
पुलिस की सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप
देवभोग–अमलीपदर क्षेत्र में लगातार पकड़े जा रहे अवैध धान परिवहन के मामलों से स्पष्ट है कि पुलिस अभियान प्रभावी साबित हो रहा है। जिले की पुलिस टीम बॉर्डर पर नियमित निगरानी और जांच कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में जुटी है।


