
चन्द्रहास निषाद । गरियाबंद । दीगर राज्यों से छत्तीसगढ़ में हो रहे अवैध धान परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पिछले 17 दिनों में कुल 470 क्विंटल, कीमती 14 लाख 57 हजार रुपए का अवैध धान जप्त किया गया है।
—
आज की सबसे बड़ी कार्यवाही – देवभोग पुलिस की कार्रवाई
दिनांक 26 नवंबर 2025 को थाना देवभोग पुलिस ने चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 164 कट्टा (65.6 क्विंटल) अवैध धान सहित तीन बोलेरो पिकअप वाहनों को जप्त किया। जप्त धान की अनुमानित कीमत 2 लाख 33 हजार रुपए आंकी गई है।
जप्त वाहन—
1️⃣ बोलेरो पिकअप OD 08 AA 5325
2️⃣ बोलेरो पिकअप CG 23 5741
3️⃣ बोलेरो पिकअप CG 23 J 0489
—
लगातार अभियान से बड़ी सफलता
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़–उड़ीसा बार्डर पर तैनात बल द्वारा कठोर निगरानी रखी जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही निर्धारित केंद्रों में किए जाने के नियम को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विशेष अभियान के दौरान—
19 चारपहिया वाहनों में
1175 कट्टा अवैध धान
कुल 21 प्रकरण दर्ज
धान परिवहन व बिक्री में संलिप्त वाहनों से किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धान को संबंधित विभाग को सुपुर्द किया।


