
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस द्वारा दीगर राज्यों से हो रहे अवैध धान परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दो माह 06 दिवस के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4504.25 क्विंटल अवैध धान, जिसकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ 39 लाख 63 हजार 175 रुपये है, जब्त किया है।
15 जनवरी 2026 की ताजा कार्रवाई
दिनांक 15.01.2026 को थाना देवभोग एवं अमलीपदर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 06 प्रकरणों में कुल 410 कट्टा (178.5 क्विंटल) अवैध धान, जिसकी कीमत 05 लाख 53 हजार 350 रुपये है, जब्त किया गया। इस दौरान 06 चार पहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किए।
थाना देवभोग क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर उड़ीसा से अवैध धान लाकर बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो बोलेरो पिकअप वाहनों को पकड़ा गया। इनमें से
वाहन क्रमांक CG-04-QS-2850 से 60 कट्टा
वाहन क्रमांक OP-03-C-3844 से 60 कट्टा
कुल 120 कट्टा (48 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया।
इसी प्रकार थाना अमलीपदर क्षेत्र में चार ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध धान परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसमें
ट्रैक्टर CG-04-NC-0189 – 75 कट्टा
ट्रैक्टर CG-04-MY-4058 – 75 कट्टा
ट्रैक्टर CG-23-H-8869 – 70 कट्टा
ट्रैक्टर MF-3453 – 60 कट्टा
कुल 280 कट्टा (126 क्विंटल) धान जब्त किया गया।
दो माह 06 दिन का कुल आंकड़ा
पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत थाना देवभोग, अमलीपदर, इंदागांव, पीपरछेड़ी एवं छुरा क्षेत्र में कुल 91 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। इस दौरान
85 चार पहिया वाहनों में भरा अवैध धान
06 लावारिस प्रकरण
कुल 9638 कट्टा (4504.25 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया।
पुलिस का कहना
गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से और निर्धारित खरीदी केंद्रों में ही किए जाने का प्रावधान है। बॉर्डर चेक पोस्टों पर तैनात पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 कुल जब्त अवैध धान:
4504.25 क्विंटल | कीमत – 01 करोड़ 39 लाख 63 हजार 175 रुपये


