गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता – बेटे ने ही की पिता के घर में लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

चन्द्रहास निषाद ,गरियाबंद (Newsbox24.in)। जिले की फिंगेश्वर पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 2.20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद किया है। खास बात यह है कि चोरी किसी और ने नहीं बल्कि प्रार्थी के ही पुत्र ने की थी।
घटना का विवरण
प्रार्थी टीकुराम साहू, ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर ने 15 अगस्त को पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह 9.30 बजे वह अपने परिवार के साथ खेत चला गया था। कुछ घंटे बाद पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचकर देखा गया कि आलमारी व पेटी से सोने-चांदी के जेवरात और 3,000 रुपये नगद समेत कुल 2,20,000 रुपये का माल चोरी हो गया है।
पुलिस की कार्रवाई
रिपोर्ट दर्ज कर फिंगेश्वर पुलिस व सायबर टीम ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रार्थी के पुत्र की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। संदेही हुलस साहू (32 वर्ष), पिता टीकुराम साहू निवासी ग्राम बोरसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
बरामद सामग्री
👉 सोने-चांदी के जेवरात – क़ीमत लगभग ₹2,17,000/-
👉 नगदी रकम – ₹3,000/-
👉 कुल बरामद राशि – ₹2,20,000/-
पुलिस की सराहनीय भूमिका
आरोपी से चोरी का पूरा माल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना फिंगेश्वर पुलिस और सायबर टीम गरियाबंद की भूमिका अहम रही।


