प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास अनियमितता संबंधी खबरों के बारे में सीईओ जनपद छुरा ने दी वस्तुस्थिति की दी जानकारी
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा के आश्रित ग्राम हीराबतर में प्रधानमंत्री आवास हितग्राही बिसाहू राम गोंड़ पिता फिरतु राम को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नही मिल पाने संबंधी प्रकाशित खबरों के बारे में जनपद पंचायत छुरा के सीईओ ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ग्राम हीराबतर के बिसाहू राम पिता फिरतु राम के पीएम आवास का नीव खुदाई कार्य प्रारंभ हो गया है। आवास कार्य तेजी से पूर्ण की जाएगी। सीईओ जनपद छुरा ने पूरे मामले के बारे में बताया कि आवास के संबंध में पूर्व में जनपद पंचायत छुरा द्वारा टीम गठित कर दो बार जांच किया जा चुका है। जिसके अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गतं ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा में वर्ष 2016-17 में हितग्राही बिसाहू राम पिता फिरतु राम का आवास स्वीकृत हुआ था किन्तु लिपीकीय त्रुटिवश बिसाहू राम पिता गौरसिंग के खाते में प्रथम किश्त की राशि अंतरित हो गया। बिसाहू राम पिता गौरसिंग के द्वारा आवास निर्माण पूर्ण किये जाने के पांच वर्ष पश्चात् हितग्राही बिसाहू राम पिता फिरतु राम के द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसके परिपालन में जनपद पंचायत छुरा के द्वारा 31 जुलाई 2023 के द्वारा जांच दल गठित कर जांच संपादन किया गया। जिसमें पाया गया कि वर्ष 2016-17 में कार्यरत तत्कालीन सचिव स्व० लेखराम ध्रुव एवं तत्कालीन आवास मित्र स्व० अमृत लाल साहू के द्वारा त्रुटिवश ग्राम पंचायत के बिसाहू पिता फिरतु राम के स्थान पर अन्य हितग्राही बिसाहू राम पिता गौरसिंग के दस्तावेज जमा करने के कारण बिसाहू राम पिता फिरतु राम के प्रथम किश्त की राशि बिसाहू राम पिता गौरसिंग के खाते में प्रथम किश्त की राशि अंतरित हो गया। तथा उनके द्वारा आवास निर्माण पूर्ण करने के बाद इस त्रुटि का पता चला। जुलाई 2023 में उक्त संबंध में कलेक्टर महोदय को प्रस्तुत शिकायत के आधार पर जांच के दौरान दोनो हितग्राही के मध्य सहमति बनी थी, कि बिसाहू राम पिता फिरतु राम के नाम से स्वीकृत आवास का लाभ बिसाहू राम पिता. गौरसिंह द्वारा ले लिया गया है। अतः बिसाहू राम पिता गौरसिंह के नाम से आवास स्वीकृत होने पर उसका लाभ बिसाहू राम पिता फिरतु राम को दिया जाए। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में बिसाहू राम के नाम से 23 सितम्बर 2024 को आवास स्वीकृत होने के पश्चात प्रथम किश्त की राशि एफटीओ के माध्यम से 40000 रूपये आधार बेस्ड से खाता क्रमांक 11510082081, इंडियन पोस्ट बैंक में 28 फरवरी 2025 को बिसाहू राम पिता फिरतु राम के खाते में अंतरित हुआ है।
प्रथम किश्त की राशि प्राप्त होने के पश्चात् ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, आवास मित्र के माध्यम से बार-बार आवास प्रारंभ किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। परन्तु बिसाहू राम के द्वारा आवास प्रारंभ नहीं किया गया। 16 सितम्बर 2025 को पुनः, सरपंच, सचिव, आवास मित्र एवं समस्त पंच गणों की उपस्थिति में बिसाहू राम पिता फिरतु राम के आवास का नींव खुदाई कार्य प्रारंभ कराया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत से पंचनामा तैयार किया गया जिसमें बिसाहू राम पिता फिरतु राम के द्वारा आवास निर्माण कार्य पुर्ण किये जाने हेतु बयान दिया गया, आवास अधूरा होने की स्थिति में स्वयं जिम्मेदार होने की लिखित बयान सभी के समक्ष दर्ज किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
ग्राम हीराबतर के बिसाहू राम पिता फिरतु राम के पीएम आवास का नींव खुदाई कार्य प्रारंभ
Related Posts
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.


