
गरियाबंद,पांडुका। वन परिक्षेत्र पांडुका अंतर्गत निस्तार डिपो में आज 06 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ महतारी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में वन सभापति जिला पंचायत गरियाबंद शिवांगी चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी ने अध्यक्षता की।
विशेष अतिथि के रूप में वन सभापति जनपद पंचायत छुरा युवराज साहू, निर्माण सभापति जनपद पंचायत छुरा कंचन देवांगन, सरपंच ग्राम पंचायत पोंड कौशिल्या कंवर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, वन परिक्षेत्र अधिकारी पांडुका, समस्त स्टाफ एवं समिति प्रबंधक पोंड शामिल हुए। सभी की सहभागिता से रजत जयंती महोत्सव को गरिमामय रूप से मनाया गया।
महोत्सव के दौरान निस्तार डिपो पोंड परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया और लोगों को वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने वन विभाग एवं समिति द्वारा किए जा रहे संरक्षण कार्यों की सराहना की और क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण एवं संरक्षण का आह्वान किया।


