
चन्द्रहास निषाद(न्यूज बॉक्स 24),गरियाबंद। जनपद क्षेत्र जोबा के लिए यह गर्व का विषय है कि क्षेत्र के चार होनहार युवाओं का चयन देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों में हुआ है। इन युवाओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीराम ध्रुव का चयन बीएसएफ, गोरेंद्र कुमार नेताम का चयन सीआरपीएफ, विकाश बघेल का चयन बीएसएफ तथा जितेश पोर्ते (ग्राम पंचायत हाथबॉय) का चयन सीआरपीएफ में हुआ है। चारों युवाओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
इस अवसर पर युवा जनपद सदस्य राकेश मुर्रा ने सभी नवनियुक्त जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवारों बल्कि पूरे जनपद क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये जवान देश सेवा में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने भी चारों युवाओं की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


