
चन्द्रहास निषाद (पत्रकार) गरियाबंद। दीगर राज्यों से अवैध रूप से धान परिवहन व बिक्री पर रोक लगाने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 20 दिनों में कुल 714.4 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 22 लाख 14 हजार 640 रुपये आंकी गई है।
—
आज की बड़ी कार्यवाही — ट्रक सहित 244.4 क्विंटल धान जप्त
शनिवार, 29 नवंबर 2025
थाना अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से एक ट्रक के माध्यम से अवैध धान परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जहां 611 कट्टा (244.4 क्विंटल) धान से भरे ट्रक क्रमांक CG 04 JD 0761 को पकड़ा गया। जप्त धान की अनुमानित कीमत 7 लाख 57 हजार 640 रुपये है।
—
20 दिनों की कार्रवाई — कुल 22 प्रकरण दर्ज
थाना अमलीपदर व थाना देवभोग द्वारा विशेष अभियान के दौरान
20 चारपहिया वाहनों से
1786 कट्टा धान
714.4 क्विंटल
कीमत लगभग 22 लाख 14 हजार 640 रुपये का अवैध धान जप्त किया गया है।
अवैध परिवहन व बिक्री करने वालों से वैध दस्तावेज मांगने पर प्रस्तुत न किए जाने के बाद प्रकरण दर्ज कर जप्त धान संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया है।
—
अभियान आगे भी जारी रहेगा
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बार्डर चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा सभी संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धान की अवैध खरीदी-बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।


