गरियाबंद। मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाइवे (NH-130C) पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवागढ़ के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
मिली जानकारी के अनुसार कार ओड़िशा से गरियाबंद की ओर आ रही थी। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक मोड़ पर गाड़ी नियंत्रित नहीं कर सका और सीधे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल गरियाबंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।



