
गरियाबंद। जिले से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। देवभोग स्थित उन्नति पेट्रोल पंप में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोर CCTV कैमरे में कैद हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप परिसर में लगे फ्रीजर का नल की टोटी अज्ञात चोर चुरा ले गया। वारदात का वीडियो पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में साफ-साफ देखा जा सकता है।

पेट्रोल पंप प्रबंधक ने चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी कौन है और उसे पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई हुई है या नहीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे मामलों पर पुलिस को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए ताकि चोरों के हौसले न बढ़ें।


