
गरियाबंद/मैनपुर । थाना मैनपुर पुलिस ने लगातार गश्त और सतर्कता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ननचू ऊर्फ फलेश्वर बघेल एवं शुभम सोनी नामक दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गरियाबंद और रायपुर जिले में पहले से ही चोरी और लूटपाट जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
घटना का विवरण
दिनांक 21 सितंबर 2025 को मैनपुर थाना पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम धवलपुर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर, काला रंग, क्रमांक CG 04 L 6411) को देखकर उसे रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक पुलिस को देखकर बीच सड़क में बाइक छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसका नाम ननचू ऊर्फ फलेश्वर बघेल निवासी गरियाबंद तथा उसके साथी का नाम शुभम सोनी निवासी रायपुर बताया गया। वाहन के दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और चोरी की बाइक होना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 N 7652) सिकासेर चौक से बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना मैनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है।
गिरफ्तार आरोपी
1. ननचू ऊर्फ फलेश्वर ऊर्फ फनेश्वर बघेल, पिता भुवन बघेल, निवासी गरियाबंद।
2. शुभम सोनी, पिता दनिश सोनी, निवासी रायपुर।
जप्त सामग्री
दो चोरी की मोटरसाइकिलें।
पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
ननचू ऊर्फ फलेश्वर बघेल पर वाहन चोरी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के कई मामले गरियाबंद, मैनपुर व रायपुर जिलों में दर्ज हैं।
शुभम सोनी पर थाना पुरानी बस्ती व पंडरी, रायपुर में आगजनी, तोड़फोड़ एवं दुर्घटना संबंधी मामले दर्ज हैं।
पुलिस की सफलता
थाना मैनपुर पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता से एक आदतन वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है और त्योहारों के दौरान अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।


