
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद (न्यूज बॉक्स 24)। जिला अस्पताल गरियाबंद में आज स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (SNSPA) कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में वृद्धजनों, नेत्र रोगियों, शल्य चिकित्सा, मुख स्वास्थ्य, बाल रोग, हड्डी रोग (अर्थोपेडिक्स), नाक-कान-गला रोग, क्षयरोग, कुष्ठ, मधुमेह, रक्तचाप सहित कई रोगों की जांच और परामर्श दिया गया। साथ ही पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में पहुंचे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे वे अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों में सक्रिय भाग लें और रोग निवारण के लिए जागरूक रहें।
कार्यक्रम में टीबी मरीजों को सुपोषण आहार युक्त फूड बास्केट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय गरियाबंद के सिविल सर्जन डॉ. यशवन्त कुमार ध्रुव, वरिष्ठ सर्जन डॉ. हरीश चौहान, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार हुमने, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.एस. ध्रुव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बिनकर, अस्पताल सलाहकार डॉ. शंकर पटेल, बीपीएम शेखर ध्रुवे, बीईटीओ एम.एल. कश्यप, पर्यवेक्षक के.के. कृषाणु, बीसी भागवत ध्रुव, एमटी और मितानिनो सहित स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
यह मेगा हेल्थ कैंप जिले के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा और रोग निवारण की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ।


