फिंगेश्वर रेंज में 5 बैंसन गवर की दस्तक,वन विभाग ने सोरिद खुर्द सहित आसपास के गांवों में जारी किया अलर्ट

चन्द्रहास निषाद(पत्रकार)गरियाबंद। फिंगेश्वर रेंज के माझा जंगल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 5 नग बैंसन गवर (जंगली भैंसा) सोरिद खुर्द के कक्ष क्रमांक 21, सोरिद बिट के आसपास विचरण करते देखे गए हैं।
इस सूचना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। अलर्ट ग्रामों में सोरिद खुर्द, नागझर, सरकड़ा, बनगंवा और करपी शामिल हैं।
🌿 वन विभाग की अपील
ग्रामीण सुबह-सुबह खेत–खलिहान देखने न जाएं।
जंगली भैंसों से दूरी बनाए रखें और उकसाने की कोशिश न करें।
अकेले जंगल की ओर बिल्कुल न जाएं।
वनभैंसा दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी वनकर्मी या वन विभाग को सूचित करें।
⚠️ खतरा क्यों है?
वन विशेषज्ञों के अनुसार बैंसन गवर एक शक्तिशाली और जंगली प्रजाति है, जो खतरा महसूस होने पर अचानक हमला कर सकती है। अक्सर ये झुंड में घूमते हैं और इंसानों या मवेशियों पर हमला कर देते हैं।
संदेश साफ है
“सतर्क रहें – सुरक्षित रहें।”
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे न केवल खुद सावधान रहें बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी जागरूक करें ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके


