गरियाबंद के ग्राम पंचायत कस के सरपंच लीना रविन्द्र कुमार ध्रुव आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर मंत्री को सौंपा पत्र
गरियाबंद। ग्राम पंचायत कस के सरपंच लीना रविंद्र कुमार ध्रुव ने ग्राम कस स्थित आंगनबाड़ी की बदतर स्थिति को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से नवीन आंगनबाड़ी भवन हेतु किया मुलाकात। महिलाओं और बच्चों की सुविधा को देखते हुए आंगनबाड़ी भवन के नए निर्माण की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव का आंगनबाड़ी भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसकी वजह से बच्चों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सरपंच लीना रविंद्र कुमार ध्रुव ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े को पत्र सौंपकर अविलंब नए आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत करने की मांग की है। सरपंच ने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण वहां बच्चों को रखना सुरक्षित नहीं है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है और दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के पोषण, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य आधार है। यदि यहां सुरक्षित और व्यवस्थित भवन उपलब्ध नहीं होगा तो योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा।
ग्राम पंचायत कस के सरपंच ने यह भी स्पष्ट किया कि गांव के हित में जल्द से जल्द नया आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत होना आवश्यक है। इस संबंध में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से सकारात्मक पहल करने की अपेक्षा जताई है। जनपद सदस्य व ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस मांग का समर्थन किया है और इसे जनहित का महत्वपूर्ण विषय बताया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
गरियाबंद के ग्राम पंचायत कस के सरपंच लीना रविन्द्र कुमार ध्रुव आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर मंत्री को सौंपा पत्र
Related Posts
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.



