
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “नया सवेरा” के तहत गरियाबंद पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना गरियाबंद पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम 15 अक्टूबर 2025 को ग्राम आमझर-चिखलपानी जंगल क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जंगल के रास्ते से पैदल अवैध शराब लेकर गांव की ओर जा रहा है।
पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान शिवकुमार सोरी पिता रिसोसिंग सोरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम आमझर थाना गरियाबंद के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक के जरिकेन में कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹3000 आंकी गई है।
पुलिस ने मौके पर शराब को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
शिवकुमार सोरी पिता रिसोसिंग सोरी, उम्र 22 वर्ष, ग्राम आमझर थाना गरियाबंद
जप्त सामग्री:
30 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹3000)


