
न्यूज़ बॉक्स 24,गरियाबंद। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कस में माता रानी दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई है। माता रानी के विराजमान होते ही पूरा ग्राम धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से सराबोर हो उठा है।
ग्रामवासियों ने बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना प्रारंभ की। प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम के लोग सामूहिक रूप से सेवा और आयोजन में जुटे हुए हैं।
इस सेवा कार्य में ग्राम कस के झाखर बैगा और ग्राम विकास समिति सहित समस्त ग्रामवासियों की अहम भूमिका रही। सभी ने एकजुट होकर माता रानी की सेवा और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
ग्राम पंचायत क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना हेतु प्रतिदिन उमड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि माता रानी की कृपा से पूरे गांव में सुख, शांति और समृद्धि का वास होगा।


