
चन्द्रहास निषाद,रायपुर। रायपुर से नया रायपुर होते हुए अब सीधा राजिम तक की यात्रा और आसान हो गई है। गुरुवार से इस रूट पर नई मेमू स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। यह ट्रेन रायपुर से शुरू होकर मंदिर हसौद, अभनपुर, मानिक चौरी होते हुए राजिम तक जाएगी।
इस नए रूट से जहां यात्रियों को केवल 10 रुपए किराए में सफर करने की सुविधा मिलेगी, वहीं 15 मिनट का समय भी बचेगा। अब तक रायपुर से नया रायपुर बीआरटीएस बसों से यात्रा करने पर 30 रुपए खर्च करना पड़ता था और समय भी अधिक लगता था।

ट्रेन का टाइम-टेबल (नई मेमू स्पेशल)
सुबह की ट्रेनें:
रायपुर स्टेशन से प्रस्थान 9:00 बजे
मंदिरहसौद 9:20 बजे
सिवनी 9:31 बजे
केराकछार 9:47 बजे
अमनपुर 10:05 बजे
मानिक चौरी 10:12 बजे
राजिम पहुंचने का समय 10:35 बजे
दोपहर की ट्रेनें:
रायपुर स्टेशन से 11:10 बजे
मंदिरहसौद 11:25 बजे
सिवनी 11:35 बजे
केराकछार 11:50 बजे
अमनपुर 12:05 बजे
मानिक चौरी 12:12 बजे
राजिम पहुंचने का समय 12:45 बजे
शाम की ट्रेनें:
रायपुर से 4:45 बजे
मंदिरहसौद 5:05 बजे
सिवनी 5:16 बजे
केराकछार 5:34 बजे
अमनपुर 5:45 बजे
मानिक चौरी 5:57 बजे
राजिम 6:20 बजे
रात्रि ट्रेनें:
राजिम से 6:45 बजे
मानिक चौरी 7:05 बजे
अमनपुर 7:13 बजे
केराकछार 7:28 बजे
सिवनी 7:45 बजे
मंदिरहसौद 7:55 बजे
रायपुर पहुंचने का समय 8:20 बजे
आम जनता को बड़ी राहत
नए रूट से अब अमनपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले उन्हें 60 रुपए बस किराया देना पड़ता था, लेकिन अब यह खर्च केवल 10 रुपए में ही पूरा सफर तय किया जा सकेगा।


