
चन्द्र हास निषाद @गरियाबंद । स्थानीय शैक्षणिक संस्थान- इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड सांइसेस, डिर्पाटमेंट ऑफ नर्सिग, एवं प्रेरणा कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी गरियाबंद के छात्र-छात्राओं द्वारा आज दिनांकः 01/12/2025 विश्व एडस दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं के अतिरिक्त जिला एडस नियंत्रण, पुलिस प्रशासन जिला गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में आज नगर में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय परिषर से गरियाबंद नगर में विश्व एडस दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता रैली निकली गई, जिसमें लगभग महाविद्यालय के ५०० छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक श्री बी.पी. वर्मा, श्री मनोज सिन्हा, श्री पवन भारद्वाज, सुश्री कांति ध्रुव, श्री राहुल राठौर, श्री चुनेश सेन, सुश्री सुस्मिता साहू, श्रीमती दीप्ति वर्मा, सुश्री मालती पटेल, श्री तृप्त कुमार पाण्डेय, श्री कृष्णा राजपुत ने किया। नगर भ्रमण करते हुए रैली सिटी कोतवाली थाना में थाना प्रभारी श्री यादव जी द्वारा रैली का स्वागत किया गया, वही सक्षिप्त सभा को डी.एस.पी. महोदया नेहा सिन्हा व अन्य पुलिस अधिकारीयों ने संबोधन किया।

रैली के साथ नुकड नाटक का भी विशिष्ट आयोजन बाजार चौक, बस स्टैण्ड में किया गया, नुक्कड नाटक में एडस से बचाव एवं जानकारी जागरूकता पर जिला एडस नियंत्रण अधिकारी डॉ. अमन हुमने, डॉ. देवेन्द्र साहू, टिकेश कुमार साहू, श्रीमती सतरूपा चन्द्राकर ने संबोधित किया।
उक्त रैली की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र तिवारी ने दिया।


