
गरियाबंद ,न्यूज बॉक्स 24। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोहागपुर में आज धान उद्घाटन समारोह का आयोजन गरिमा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समिति पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री मोनू तिवारी, पार्षद सुरेन्द्र सोनटेके, मंडी अध्यक्ष हलदर नाग, पूर्व मंडी अध्यक्ष दयालाल ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र ठाकुर और बुथ अध्यक्ष रमेश निषाद शामिल हुए।

समारोह के दौरान समिति प्रबंधन ने किसानों के लिए पारदर्शी और सुविधाजनक उपार्जन व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प जताया। जनप्रतिनिधियों ने शासन की कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को जागरूक किया।
ग्राम के किसान जीतेश्वर साहू, मोहन निषाद, फूलसिंह साहू, श्रवण कुमार साहू, हानु राम साहू और नरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण धान उपार्जन की प्रक्रिया में शामिल रहे और कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर धान उपार्जन केंद्र में व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई और किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।


