
न्यूज बॉक्स 24 ,गरियाबंद। जिला गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम कस में पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।
अभियान के दौरान मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही। घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने और अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ किया गया।

ग्राम कस की मितानिन पूर्णिमा निषाद एवं पूर्णिमा ध्रुव ने अभियान को सफल बनाने में अहम योगदान दिया, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बसंती नेताम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभियान को पूरी सावधानी और व्यवस्था के साथ संपन्न कराया गया।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग प्रदान किया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियानों से पोलियो उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।


