
गरियाबंद, छुरा। राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू कल, 1 मार्च को ग्राम पंचायत पाठशिवनी के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 40 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। विधायक के आगमन को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विकास कार्यों का विवरण:
विधायक रोहित साहू अपने हाथों से निम्नलिखित कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे:
टीन शेड निर्माण: 14.70 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण।
सी.सी. रोड: ग्राम पंचायत में आवागमन को सुगम बनाने हेतु 10 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण।
देवगुड़ी: आस्था के केंद्र ‘देवगुड़ी’ के लिए 05 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन।
सामुदायिक भवन: खोपली पाठ में साहू समाज के सामाजिक सरोकारों हेतु 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले साहू समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन।
सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
लोकार्पण एवं भूमिपूजन के पश्चात विधायक विभिन्न स्थानीय श्री मत भागवत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को सुनेंगे और शासन की योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।


