
उमेश वर्मा,गरियाबंद/पीपरछेड़ी कला । नवरात्र पर्व की शुरुआत पर ग्राम पीपरछेड़ी कला में धार्मिक उत्साह और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। नव दुर्गा युवा समिति द्वारा माता रानी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन कर स्थापना की गई। पूरे ग्राम में माता रानी के जयकारों और भक्ति के माहौल से वातावरण भक्तिमय हो गया।

जानकारी के अनुसार, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र महोत्सव को बड़े श्रद्धा भाव और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ग्रामवासियों ने एकत्र होकर माता रानी का पूजन-अर्चन किया और नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक डी.आर. वर्मा, खुमान सिंह वर्मा, युवा पत्रकार उमेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही ग्राम के युवा साथी यज्ञ दत्त वर्मा, महेंद्र गुप्ता, दिनेश यादव, ग्राम पटेल अश्वनी वर्मा, प्रकाश वर्मा, यशवंत वर्मा, हीरालाल यादव, देवलाल यादव, खूब सिंह वर्मा, गोविंद सेन, मनी मरकाम, फगुनुराम बैग, सूकचंद विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, विनोद वर्मा समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्र पर्व गांव की सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। आने वाले दिनों में भक्ति गीत, गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।


