
Newsbox24,गरियाबंद। ग्राम कस में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी भव्य दो दिवसीय मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी रामायण मंडलियाँ आमंत्रित की गई हैं, जो अपनी-अपनी शैली में रामचरितमानस के मनमोहक प्रसंगों की प्रस्तुति दे रही हैं।

सम्मेलन में प्रतिदिन देर रात तक धार्मिक वातावरण गूंज रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर भक्ति रस में डूबे हुए रामायण श्रवण कर रहे हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ आस-पास के गांवों से भी लोग इस आयोजन का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और रामचरितमानस की चौपाइयों के गायन से पूरा वातावरण गूंज रहा है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।


