
गरियाबंद। जिले में सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने के उद्देश्य से आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम का आयोजन 1 से 3 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 1 सितम्बर, सोमवार को सुबह 10 बजे ऑडिटोरियम हॉल, वन विभाग, जिला गरियाबंद में होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में रोहित साहू (विधायक, राजिम) शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि: गोरी शंकर कश्यप (अध्यक्ष, जिला पंचायत), अनिल चंद्राकर (जिला अध्यक्ष भाजपा), लालिमा पारस ठाकुर (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत), रिखी राम यादव (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद), सोहन ध्रुव (अध्यक्ष, जनपद पंचायत गरियाबंद), सुमित पारस (मण्डल अध्यक्ष भाजपा), गो. आसिफ मेमन (उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद), लेखराम साहू (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत गरियाबंद) एवं जनपद पंचायत सदस्य।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा किया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधियों और पंचायत सदस्यों को शासन की योजनाओं के प्रभावी और जिम्मेदार क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।


