
चन्द्रहास निषाद (पत्रकार) गरियाबंद। ग्राम पंचायत कनसिंघी में समाजसेवी मनोज पटेल के निर्देशन में एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में गांव के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम में पहली बार आयोजित इस रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी आगे बढ़कर रक्तदान किया।

शिविर के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच भोजराज नागेश ने स्वयं रक्तदान कर ग्रामीणों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। वहीं उमा सेन (पंच) एवं पुष्पा ध्रुव (आंगनबाड़ी सहायिका) ने पहली बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदान करने वालों में राधे सेन, रवि चंद्राकर, नरेश्वर ठाकुर, होमंत नेताम, कृपा चक्रधारी, संतोष कहार, प्रमोद साहू, समीर कुंजाम, महेश्वर ध्रुव, आयुष साहू, अरविंद साहू, कुशल ध्रुव, राजकुमार साहू एवं अमित कुंजाम सहित कुल 18 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर के समापन पर आशीर्वाद ब्लड बैंक की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।


