
चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद/मैनपुर। बालक आश्रम भाटीगढ़ से कमार जाति के एक मासूम बच्चे को निकाले जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के नेताओं और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस मैनपुर के सामंत शर्मा और शहीद मेमन के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रदर्शन में अफजल खान, दुलेंद्र नेगी, नील कमल, धनेश्वर पटेल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, टेकश चक्रधारी, सोनसाय जगत, प्रेम साहू, खीरसिंग ध्रुव, तिव सोनी, रतन पांडेय, सोनू यादव, केशर, तुला माली सहित बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हॉस्टल अधीक्षक और मंडल संयोजक को तत्काल पदमुक्त किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।


