चन्द्रहास निषाद (पत्रकार)गरियाबंद। झरझरा मंदिर मुरमुरा में 22 सितंबर 2025 से कथावाचक युवराज पांडेय का धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मगर दूसरे दिन अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से आयोजन स्थल पर लगाए गए दर्शकों के लिए बने विशाल पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पंडाल उड़कर बिखर जाने से श्रद्धालुओं और आयोजकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आयोजन समिति ने तत्काल सुधार कार्य शुरू कर दिया है और पंडाल को पुनः दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कथा का कार्यक्रम बिना किसी बाधा के जारी रखा जा सके।
👉 श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे घबराएँ नहीं और समिति द्वारा किए जा रहे प्रबंधों में सहयोग करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
झरझरा मंदिर मुरमुरा में युवराज पांडेय का कथा कार्यक्रम, तेज हवाओं व बरसात से पंडाल क्षतिग्रस्त
Related Posts
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.



