गरियाबंद (newsbox 24)।जिला शिक्षा अधिकारी जे.एस. धीर के निर्देशन में बुधवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में बाल संसद का गठन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार बौद्ध के मार्गदर्शन में किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सृजनशीलता, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना है।
बाल संसद गठन में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तीन वर्गों में विभाजित कर विभिन्न पदों पर चयन किया गया। प्राथमिक स्तर पर मदीहा कुरैशी को अध्यक्ष, जानवी साहू उपाध्यक्ष, ओजस्वी साहू शाला नायक, कंचन कटकवार शिक्षा मंत्री, देविका साहू अनुशासन मंत्री, हर्षिता मोहरे स्वास्थ्य मंत्री, उज्जवल दीवान व प्रियांश धृतलहरे खोया-पाया मंत्री, मिलिंद बौद्ध व योशिका साहू खेल मंत्री, रेणुका साहू पुस्तकालय मंत्री, हिमाग्नि चंद्राकर संस्कृति मंत्री, लावण्या सोनी स्वच्छता मंत्री एवं जागृति साहू पर्यावरण मंत्री नियुक्त किए गए।
माध्यमिक वर्ग से दिव्यांश साहू को हेड बॉय, विनीता सोनी को हेड गर्ल चुना गया। साथ ही मेघराज ध्रुव खेल मंत्री, विद्या पटेल स्वास्थ्य मंत्री, माइरा शेख महिला एवं बाल विकास मंत्री, फलक कुरैशी सांस्कृतिक मंत्री, नागेश कोसले शिक्षा मंत्री, प्रांजलि यादव पुस्तकालय मंत्री एवं कपीश देवांगन को एमडीएम मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
हाई और हायर सेकेंडरी स्तर पर हर्षित वर्मा को हेड बॉय एवं जागृति साहू को हेड गर्ल चुना गया। टेकेंद्र वर्मा और श्रेया सिन्हा को शिक्षा मंत्री, राजीव मरकाम और दीपाली यादव को खेल मंत्री, भारत साहू और नोयल साहू को स्वास्थ्य मंत्री, प्रवीश त्रिवेदी और ज्योति देवांगन को पर्यावरण मंत्री, रीना साहू और सुनिधि साहू को सांस्कृतिक मंत्री, प्रणय साहू और एकता साहू को सफाई मंत्री तथा यश्वित और भावेश साहू को अनुशासन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
सभी चयनित बाल प्रतिनिधियों को प्राचार्य दीपक कुमार बौद्ध द्वारा शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। साथ ही यह आशा जताई गई कि ये छात्र-छात्राएं अपने नेतृत्व कौशल से विद्यालय एवं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे जिनमें किशोर साहू, नरगिस कुरैशी, अर्चना पचबीए, कल्पना पटेल, कमलेश असरानी, कोमल शर्मा, सुजाता राणा, महिमा तिर्की, किरणनंद, देवमाया पाल, वागेश्वरी कुंजाम, डागेश्वरी साहू, कैलाश कोसरे, सिम्मी विल्सन, धर्मेंद्र मार्टल, रोशनी साहू, अंजनी सोम, दुर्गेश नंदनी, पुष्पा साहू, पुरुषोत्तम साहू, त्रिलोचना साहू, योगेश्वरी रात्रे, तेजस्वी दाऊ, भेलेश्वरी कोमरा, केवरा ध्रुव, योगिता सेन, लोकेश साहू एवं हेमंत सिन्हा प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस प्रकार यह आयोजन न केवल छात्रों के नेतृत्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा, बल्कि सामाजिक जागरूकता की भावना को भी मजबूती प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।



