छुरा नगर में अध्यक्ष महोदया ने भगवा वेशभूषा में किया ध्वजारोहण, सनातन परंपरा के अनुरूप हुआ कार्यक्रम

छुरा। आज नगर पंचायत छुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महोदया लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवा साड़ी एवं पागा धारण कर सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक भी भगवा वस्त्र पहनकर आए और सनातन धर्म परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गूंजा और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर प्रफुल्लित हो उठा।

अध्यक्ष महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भगवा रंग त्याग, वीरता और धर्मनिष्ठा का प्रतीक है। हमें अपने देश और संस्कृति की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए।”
इस मौके पर वार्ड पार्षद, अध्यक्ष प्रतिनिधि,अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला समूह और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। सामूहिक जयघोष के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।


